डॉ एस एस मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा लगाया गया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर
![]() |
| शिविर में जांच करते डॉक्टर श्वेता शर्मा एवं राजीव कुमार |
बेगूसराय :- बेगूसराय के फतेहपुर गांव में डॉ एस एस मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में पचंबा, फतेहपुर,बागबाड़ा विनोदपुर एवं लरूवाड़ा गांव के महिला पुरूष ने शिविर में आ कर अपने स्वास्थ्य का जांच करवाया एवं डॉक्टर के सलाह पर नि:शुल्क दवा भी लेते देखे गए।
वसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित
वसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था स्वास्थ्य जांच शिविर, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि हमारी संस्था नि:सहाय एवं गरीब लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में , आर्थिक स्थिति के सुधार एवं रोजगार के लिए काम करती है आज सैकड़ों लोगों को विभिन्न प्रकार के बीमारीयों का ईलाज किया गया जिसमें महिला एवं पुरुष ईलाज करवायें। मौके पर मौजूद स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता शर्मा ने बताया कि आज भी खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बहुत कम हैं शिविर के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया एवं ईलाज किया गया ।
नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डॉ एस एस मेमोरियल ट्रस्ट का किया प्रशंसा
डॉ श्वेता शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डॉ एस एस मेमोरियल ट्रस्ट और उसकी टीम की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य व्यवस्था लचर पंचर है ऐसे में डॉ एस एस मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना वो भी नि: शुल्क दवा के साथ ट्रस्ट और उसकी टीम के नेकी को दर्शाता है इसकी जितनी भी प्रशंसा किया जाय कम होगा।
मौके पर संस्था के सचिव महेंद्र साह , डॉ सुनील साह , अतुल कुमार, संतोष कुमार, रोहित कुमार,विकास कुमार,राजा कुमार,रौशन कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment